नायर की कर्नाटक रणजी टीम में वापसी, अन्वय द्रविड़ वीनू मांकड ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी
नायर की कर्नाटक रणजी टीम में वापसी, अन्वय द्रविड़ वीनू मांकड ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी
बेंगलुरु, छह अक्टूबर (भाषा) भारतीय बल्लेबाज करुण नायर दो सत्र के अंतराल के बाद फिर से कर्नाटक की टीम में वापसी करेंगे। नायर को 15 अक्टूबर से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होने वाले सत्र के पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए राज्य टीम में शामिल किया गया है।
नायर इससे पहले दो सत्र तक विदर्भ की टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने पिछले सत्र में में टीम के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मध्यक्रम के इस बल्लेबाज को पहले संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया था।
मयंक अग्रवाल कर्नाटक की कप्तानी जारी रखेंगे, जिसने कृतिका कृष्णा, शिखर शेट्टी और मोहसिन खान जैसे कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल किया है।
दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ इस सत्र में नौ से 17 अक्टूबर तक देहरादून में होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करेंगे। वह टूर्नामेंट के पिछले सत्र में राज्य के लिए शीर्ष स्कोरर रहे थे।
रणजी ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विशक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, एम वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), केवी अनीश, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम: अन्वय द्रविड़ (कप्तान, विकेटकीपर), नितीश आर्य, आदर्श डी उर्स, एस मणिकांत (उप-कप्तान), प्रणीत शेट्टी, वासव वेंकटेश, अक्षत प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रतन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजस, अथर्व मालविया, सनी कांची, रेहान मोहम्मद (विकेटकीपर)।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


