नामधारी एफसी ने रीयल कश्मीर एफसी को 3-0 से हराया
नामधारी एफसी ने रीयल कश्मीर एफसी को 3-0 से हराया
हैदराबाद, चार मई (भाषा) नामधारी एफसी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही रीयल कश्मीर एफसी को सोमवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग के मैच में 3-0 से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही टीम ने लीग में बने रहने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।
मनवीर सिंह, मनीष चौधरी और नजीब फुसेनी इब्राहिम के गोलों ने नामधारी एफसी को जीत दिलाई। रीयल कश्मीर के गोलकीपर फुरकान अहमद डार को दूसरे हाफ में रेड कार्ड मिलने के बाद टीम 10 खिलाड़ियों तक सीमित हो गई।
इस जीत के साथ नामधारी एफसी की टीम 10 अंकों के साथ रेलीगेशन चरण में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गोकुलम केरल के नाम भी 10 अंक हैं, लेकिन उसने एक मैच कम खेला है। रीयल कश्मीर 11 अंकों के साथ रेलीगेशन चरण में दूसरे स्थान पर है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


