राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप : तमिलनाडु की जोड़ी ने शीर्ष वरीय पश्चिम बंगाल को हराया

Ads

राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप : तमिलनाडु की जोड़ी ने शीर्ष वरीय पश्चिम बंगाल को हराया

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 06:57 PM IST

इंदौर, 19 मार्च (भाषा) तमिलनाडु ने 87वीं यूटीटी सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल मुकाबले में उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय पश्चिम बंगाल को बाहर कर दिया।

तमिलनाडु के एम आर बालमुरुगन और सिद्धेश पांडे की जोड़ी पश्चिम बंगाल की शीर्ष वरीय जोड़ी अंकुर भट्टाचार्जी और शंखादीप दास को 3-2 से हराकर उलटफेर किया।

रेलवे खेल प्रोत्साहन बोर्ड की दो जोड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहुँचाया। जीत चंद्र और अनिर्बान घोष ने एक कड़े मुकाबले में हरियाणा के वेस्ली डो रोसारियो और निकुंज अत्री को 3-1 से हराया।

वहीं उनके साथी रोनित भंजा और प्रयेष राज सुरेश की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने ओडिशा के सार्थक आर्य और तुषार चौहान को 3-0 से मात दी।

भाषा नमिता

नमिता