नवारो मॉन्टेरी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Ads

नवारो मॉन्टेरी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 22, 2024 / 01:41 PM IST,
    Updated On - August 22, 2024 / 01:41 PM IST

मॉन्टेरी (मैक्सिको), 22 अगस्त (एपी) अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो ने गुरुवार को यहां तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो को 3-6, 7-5, 7-6 (2) से हराकर मॉन्टेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

नवारो हार्ड कोर्ट पर खेली जा रही इस डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता के अंतिम आठ में पोलैंड की नौवीं वरीयता प्राप्त मैग्डेलेना फ्रेच से भिड़ेगी जिन्होंने एक अन्य मैच में लीना ग्लुशको को 6-7 (2), 6-3, 6-1 से हराया।

इससे पहले बुधवार को तीसरी वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने स्थानीय खिलाड़ी रेनाटा ज़राज़ुआ को 6-3, 6-4 से हराया। अलेक्जेंड्रोवा का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त चीन की यू युआन से होगा, जिन्होंने पेट्रा मार्टिच को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने एलिना अवनेस्यान को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा से होगा जिन्होंने ज़ियू वांग पर 6-4, 7-6 (11) से जीत दर्ज की।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में एरिका एंड्रीवा का मुकाबला लुलु सुन से होगा। 17 वर्षीय एंड्रीवा ने एक दिन पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनिएल कोलिन्स को हराया था।

एपी पंत

पंत