(Redmi Turbo 5 Launch Date/ Image Credit: Xiaomi)
नई दिल्ली: Redmi Turbo 5 Launch Date: Redmi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर सकता है। यह फोन लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है क्योंकि इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि यह डिवाइस जल्द ही बाजार में आ सकता है।
लीक हुए प्रमोशनल पोस्टर के अनुसार फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह भी संकेत मिले हैं कि फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में 16 जून को लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 के साथ कंपनी उसी दिन Redmi 17 5G भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक टीजर या लैंडिंग पेज जारी नहीं किया है। ऐसे में लॉन्च डेट को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। सबसे खास बात इसकी 7,560mAh बैटरी है। जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह फोन परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप दोनों के मामले में दमदार साबित हो सकता है।