नीदरलैंड को जीत के लिए मिला 400 रन का लक्ष्य

Ads

नीदरलैंड को जीत के लिए मिला 400 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 06:09 PM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 06:09 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 399 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंद में शतक बनाकर विश्व कप में सबसे कम गेंद में शतक पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 44 गेंद में 106 रन बनाये।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 93 गेंद में 104 रन का योगदान दिया।

भाषा आनन्द मोना

मोना