पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के दो विकेट पर 55 रन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के दो विकेट पर 55 रन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के दो विकेट पर 55 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 26, 2020 2:51 am IST

माउंट मोनगानुई , 26 दिसंबर ( एपी ) शाहीन अफरीदी के दो विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड को दो विकेट पर 55 रन पर रोक दिया ।

हरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए शाहीन ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया । टॉम लाथम चार रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर ही रवाना हो गए जबकि टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए ।

मोहम्मद अब्बास ने नयी गेंद से किफायती गेंदबाजी करते हुए छह ओवर के पहले स्पैल में सिर्फ चार रन दिये ।

कप्तान केन विलियमसन और रोस टेलर ने तीसरे विकेट के लिये 42 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला । एक समय पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था । टेलर 25 और विलियमसन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहे विलियमसन ने टेस्ट टीम में वापसी की है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में