न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 50 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 50 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 50 रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: August 20, 2022 12:28 pm IST

ब्रिजटाउन, 20 अगस्त (एपी) फिन एलेन के 96 रन के बाद टिम साउथी के चार विकेट से न्यूजीलैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 50 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 27 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन इसके बाद बारिश के खलल और फिर निचले क्रम के उपयोगी योगदान से टीम अपने सबसे कम स्कोर पर सिमटने से बच गई।

बारिश ने जब खलल डाला तब वेस्टइंडीज ने 63 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे और खेल दोबारा शुरू होने पर उसे 41 ओवर में 212 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

वेस्टइंडीज के लिए यानिक कारिया ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली ही एकदिवसीय पारी में 52 रन बनाए। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अल्जारी जोसेफ के साथ नौवें विकेट के लिए 85 रन जोड़कर वेस्टइंडीज की उम्मीद जगाई।

जोसेफ हालांकि 157 रन के स्कोर पर साउथी की गेंद पर बोल्ड हो गए जिसके चार रन बाद मिशेल सेंटनर ने कारिया को आउट करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। ट्रेंट बोल्ट ने भी 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इससे पहले एलेन के 96 रन के अलावा डेरिल मिशेल (41) और सेंटनर (नाबाद 26) की उम्दा पारियों के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 48.2 ओवर में 212 रन पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज की ओर से केविन सिंक्लेयर ने 41 रन देकर चार विकेट चटकाए। जेसन होल्डर ने 24 रन देकर तीन जबकि अकील हुसैन ने 51 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"