बर्मिंघम, 12 जून ( एपी ) इंग्लैंड के दूसरी पारी के नौ विकेट सिर्फ 122 रन पर निकालकर न्यूजीलैंड दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को जीत की दहलीज पर पहुंच गया है ।
इंग्लैंड को मात्र 37 रन की बढत हासिल है और उसका एक ही विकेट शेष है । दूसरी पारी में मार्क वुड ( 29 ) और ओली पोप ( 23 ) को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका ।
न्यूजीलैड के लिये मैट हेनरी और नील वेगनेर ने तीन तीन विकेट लिये ।
इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी के 303 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 388 रन बनाये थे ।
एपी मोना
मोना