टी20 विश्व कप में आखिरी तिलिस्म तोड़ने उतरेगी न्यूजीलैंड टीम

टी20 विश्व कप में आखिरी तिलिस्म तोड़ने उतरेगी न्यूजीलैंड टीम

टी20 विश्व कप में आखिरी तिलिस्म तोड़ने उतरेगी न्यूजीलैंड टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 14, 2022 3:50 pm IST

वेलिंगटन, 14 अक्टूबर ( एपी ) हमेशा आखिरी कदम पर बाजी हारने वाली न्यूजीलैंड टीम इस बार टी20 विश्व कप में यह तिलिस्म तोड़ने के इरादे से उतरेगी ।

पिछली बार 2015 और 2019 विश्व कप में उपविजेता रहने के बाद पिछले साल टी20 विश्व कप में फाइनल में हारी न्यूजीलैंड टीम इस बार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती ।

इस बार उसके पास टी20 विश्व कप के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम है । उसके पास अनुभव है और अच्छे प्रदर्शन की भूख भी । न्यूजीलैंड टीम ने पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप भी जीती है । उसे पहले मैच में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया से 22 अक्टूबर को खेलना है ।

ताकत :

न्यूजीलैंड के पास काफी संतुलित टीम है । डेवोन कोंवे से लेकर केन विलियमसन तक उसके पास दमदार बल्लेबाज हैं जबकि ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और जिम्मी नीशाम जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी हैं । तेज गेंदबाजी का मोर्चा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जबकि स्पिन आक्रमण का दारोमदार ईश सोढी और मिशेल सेंटनेर पर होगा ।

कमजोरी :

सफेद गेंद में फाइनल नहीं जीत पाना न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी कमजोरी है । फाइनल तक का सफर अच्छा रहने के बाद वे जीत नहीं पाते ।

उसे कठिन ग्रुप मिला है जिसमें इंग्लैंड , आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है । ऐसे में कीवी टीम कोई कोताही नहीं बरत सकती । डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्युसन की चोट चिंता का सबब है ।

प्रमुख खिलाड़ी :

कोंवे पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं । उन्होंने हाल ही में त्रिकोणीय श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरूआत करते हुए 70 रन बनाये । फिलिप्स भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं । लेग स्पिनर सोढी गेंदबाजी को विविधता देते हैं ।

टीम :

केन विलियमसन ( कप्तान ), टिम साउदी, ईश सोढी, मिशेल सेंटनेर, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशाम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गुप्टिल, लाचलान फर्ग्युसन, डेवोन कोंवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रासवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन ।

एपी मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में