New zealand vs UAE Today Match Highlights || Image- Image-Star Sports File
चेन्नई: टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई पर एकतरफा जीत दर्ज की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा। (NZ vs UAE Today Match Highlights) जवाब में कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य 14.4 ओवर में हासिल कर लिया और 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने 40 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं फिन एलेन ने 50 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी हुई।
यूएई की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 66 रन और अलीशान शरफू ने 55 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। (NZ vs UAE Today Match Highlights) न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
Carnage in Chepauk! 💥🙌🏻#TimSeifert & #FinnAllen‘s destructive partnership helps New Zealand register their 2nd straight win in ICC Men’s T20 World Cup. 🇳🇿
NEXT ON ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvUSA | LIVE NOW 👉 https://t.co/97PRnnpgoP pic.twitter.com/HjLPdAlu1O
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 10, 2026
पाकिस्तान ने दिया 191 रनों का लक्ष्य
विश्वकप का 12वां मुकाबला कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शहज़ादा फरहान ने 73 रन और बाबर आजम ने 48 रन की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक यूएसए ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए थे और टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
𝐒𝐡𝐨𝐫𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐮𝐦𝐩𝐞𝐝 💥
Shayan Jahangir launches it high & handsome over long-on!
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvUSA | LIVE NOW 👉 https://t.co/97PRnnpgoP pic.twitter.com/bwIbiwNPRx
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 10, 2026