न्यूजीलैंड की टीम 160 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड की टीम 160 रन पर सिमटी
नेपियर, 22 नवंबर (भाषा) भारत ने शानदार गेंदबाजी से मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे (59 रन) और ग्लेन फिलिप्स (54 रन) के अर्धशतक के बावजूद 19.4 ओवर में 160 रन पर समेट दिया।
भारत के लिये मोहम्मद सिराज ने 17 रन देकर चार और अर्शदीप सिंह ने 37 रन देकर चार विकेट झटके।
हर्षल पटेल ने एक विकेट हासिल किया।
भाषा
नमिता पंत
पंत

Facebook


