लंदन, आठ जनवरी (एपी) सऊदी अरब के क्लब फुटबॉल के सबसे अमीर मालिकों के अंतर्गत आने के बावजूद न्यूकासल को शनिवार को यहां एफए फुटबॉल क्लब में हार का सामना करना पड़ा।
न्यूकासल को इस प्रतिष्ठित और पुराने टूर्नामेंट में से एक एफए कप के तीसरे दौर में तीसरे टीयर की टीम शेफील्ड वेडनेस्डे के खिलाफ 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।
न्यूकासल को पिछले साल भी तीसरे दौर में तीसरे टीयर के क्लब कैम्ब्रिज यूनाईटेड ने हराया था।
न्यूकासल की टीम हालांकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर चल रही है और चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।
प्रीमियर लीग की दो अन्य टीम नॉटिंघम फोरेस्ट और बोर्नेमाउथ को भी एफए कप में शनिवार को अपने से निचली लीग वाली टीम क्रमश: ब्लैकपूल और बर्नले के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। बर्नले ने बोर्नेमाउथ को 4-2 जबकि ब्लैकपूल ने फोरेस्ट को 4-1 से हराया।
हालांकि एफए कप के चौथे दौर में एक ऐसी टीम पहुंची है जो किसी पेशेवर लीग में नहीं खेलती। पांचवें टीयर की टीम रेक्सहैम ने दूसरे टीयर की टीम कोवेंट्री को 4-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।
एपी सुधीर
सुधीर