IPL Auction 2022 : जैसन होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में और मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ में गुजरात ने खरीदा

Ads

हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में, वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पौने नौ करोड़ में और बल्लेबाज नीतिश राणा को केकेआर ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

  •  
  • Publish Date - February 12, 2022 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

ipl auction 2022

बेंगलुरू। IPL Auction 2022: हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में, वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पौने नौ करोड़ में और बल्लेबाज नीतिश राणा को केकेआर ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

read more: IPL Auction 2022 : आईपीएल ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तबीयत बिगड़ी, स्टेज से नीचे गिरे, बीच में रुकी बोली

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया है। फाफ को 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई और दिल्ली, चेन्नई, मुंबई के बीच उनके लिए भिड़ंत देखने को मिली। डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे।

read more: अंतरराष्ट्रीय शांति कमजोर करने के लिए साइबर प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल की निंदा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स ने खरीद लिया है, मोहम्मद शमी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।