स्टुटगार्ट ओपन में हारे निक किर्गियोस

स्टुटगार्ट ओपन में हारे निक किर्गियोस

स्टुटगार्ट ओपन में हारे निक किर्गियोस
Modified Date: June 14, 2023 / 01:44 pm IST
Published Date: June 14, 2023 1:44 pm IST

स्टुटगार्ट, 14 जून (एपी) घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए निक किर्गियोस को स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन के वू यिबिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विंबलडन 2022 के फाइनल में जगह बनाने वाले किर्गियोस साल के अपने पहले मुकाबले के दौरान बिलकुल भी लय में नहीं दिखे और उन्हें यिबिंग ने सीधे सेट में 7-5, 6-3 से हराया।

स्टुटगार्ट में दो बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले किर्गियोस अक्टूबर में तोक्यो के बाद पहली बार खेल रहे थे। जनवरी में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

ग्रास कोर्ट पर अपना पहला पेशेवर मुकाबला खेलने वाले यिबिंग अगले दौर में मार्टन फुकसोविक्स से भिड़ेंगे जिन्होंने डेनिस शापोवालोव के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

पांचवें वरीय अमेरिका के टॉमी पॉल ने बेंजामिन बोंजी को 6-3, 6-4 से हराया जबकि फ्रांस के ग्रेगोएर बेरेरे ने स्थानीय दावेदार ऑस्कर ओटे को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ कोनेल ने जर्मनी के डेनियल आल्टमेयर को 6-3, 6-1 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में