पेरिस ओलंपिक शुरू होने से अब तक कोई आतंकी खतरे का पता नहीं लगा, फ्रांस के मंत्री ने कहा
पेरिस ओलंपिक शुरू होने से अब तक कोई आतंकी खतरे का पता नहीं लगा, फ्रांस के मंत्री ने कहा
पेरिस, दो अगस्त (एपी) फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड दरमानिन ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों ने ओलंपिक खेलों के पहले हफ्ते में किसी भी आंतकी खतरे का पता नहीं लगाया है, हालांकि इस दौरान विभिन्न अपराधों के लिए सुरक्षा बलों ने लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरमानिन ने पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा के बारे में पहला आधिकारिक आंकड़ा जारी किया।
सेंट डेनिस में एक पुलिस स्टेशन के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से अब तक लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 180 को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
दरमानिन ने कहा कि इनमें कुछ व्यक्ति उद्घाटन समारोह के दिन हमला कर सकते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हो सका और अभी तक हमें (आतंकवादी) संगठनों से किसी भी खतरे की जानकारी नहीं है। हमें कोई संगठित हमले की योजना की जानकारी नहीं मिली है। ’’
फ्रांस में ओलंपिक के दौरान सुरक्षा के लिए हर दिन लगभग 30,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। उद्घाटन समारोह के लिए सीन नदी पर 45,000 पुलिस अधिकारी तैनात किये थे।
एपी नमिता मोना
मोना

Facebook


