नॉर्थईस्ट यूनाईटेड आसान जीत के साथ डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में

Ads

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड आसान जीत के साथ डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 07:14 PM IST

गुवाहाटी, 11 (भाषा) नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने मंगलवार को यहां ग्रुप एफ मैच में एफसी1 को 3-1 से हराकर 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के लिए पार्थिब गोगोई ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया जबकि अलाउद्दीन अजारेई ने भी एक गोल दागा।

एफसी1 के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद इलियास ने किया।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ग्रुप एफ में अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहा जबकि एफसी1 ने प्रतियोगिता में पदार्पण करते हुए अपने अभियान का अंत तीन मैच में तीन अंक के साथ किया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द