World record holder in 400m hurdles : नार्वे के कार्सटन वारहोम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया

Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 2, 2021 6:04 am IST

World record holder in 400m hurdles 

ओस्लो, दो जुलाई (एपी) नार्वे के दो बार के विश्व चैंपियन कार्सटन वारहोम ( Carson Warhomme ) ने डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 29 साल पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ा।

इस 25 वर्षीय धावक 46.70 सेकेंड का समय निकालकर अमेरिका के केविन यंग के बार्सिलोना ओलंपिक 1992 के फाइनल में बनाये गये 46.78 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा।

वारहोम ने विश्व एथलेटिक्स को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह शानदार क्षण है। हर कोई इस विश्व रिकार्ड की बात कर रहा था जो इतने वर्षों से बना हुआ था। यह असल में मेरे पैदा होने से पहले बन चुका था। ’’

वारहोम का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46.87 सेकेंड था जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में स्टॉकहोम में बनाया था।

एपी पंत

पंत

लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.