नोसाका और सुन मॉन्टेरी ओपन फाइनल में

Ads

नोसाका और सुन मॉन्टेरी ओपन फाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 24, 2024 / 01:48 PM IST,
    Updated On - August 24, 2024 / 01:48 PM IST

मॉन्टेरी (मैक्सिको), 24 अगस्त (एपी) चेक गणराज्य की छठी वरीय लिंडा नोस्कोवा ने शुक्रवार रात अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को 7-6 (7), 7-5 से हराकर मॉन्टेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

अब 19 वर्षीय नोस्कोवा का सामना न्यूजीलैंड की लुलु सन से होगा।

दोनों खिलाड़ी अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगी।

सुन ने पहले सेमीफाइनल में रूस की इकैटरीना एलेक्सांद्रोवा को 7-5, 3-6, 7-6 (6) से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी।

पिछले हफ्ते सुन ने सिनसिनाटी ओपन में नोस्कोवा को राउंड 64 में 6-4, 7-6 (4) से पराजित किया था।

एपी नमिता

नमिता