एनआरएआई ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए 84 सदस्यीय टीम चुनी

एनआरएआई ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए 84 सदस्यीय टीम चुनी

एनआरएआई ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए 84 सदस्यीय टीम चुनी
Modified Date: June 15, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: June 15, 2026 9:56 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने जर्मनी के सुहल में होने वाली प्रतिष्ठित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए सोमवार को 84 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

यह टूर्नामेंट 18 से 26 जून तक चलेगा और इसमें भारत के बेहतरीन जूनियर निशनेबाज राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

भारतीय निशानेबाजों का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। हाल के सभी सत्र में वे लगातार ओवरऑल पदक तालिका में शीर्ष पर रहे हैं और आने वाले दिनों में भी वे इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेंगे।

पिछले साल भारत ने पहला स्थान हासिल किया था और कुल 11 पदक (तीन स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य) जीते थे।

भारत 2023 में भी पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था और उसने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में अपनी जबरदस्त ताकत दिखाई थी।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में