कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण फ्रेंच ओपन में दर्शकों की संख्या 1000 तक सीमित

Ads

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण फ्रेंच ओपन में दर्शकों की संख्या 1000 तक सीमित

  •  
  • Publish Date - September 25, 2020 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

पेरिस, 25 सितंबर (एपी) फ्रेंच ओपन के लिए पहले से तय कम दर्शकों की संख्या में और कटौती कर दी गयी है।

पेरिस में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है जिसकी वजह से एक दिन में सिर्फ 1000 दर्शक तक सीमित कर दी गयी है ।

इससे पहले फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने पांच हजार दर्शकों की अनुमति दी थी लेकिन उनके कार्यलय ने शुक्रवार को इसे कम करने की घोषणा की।

इसका असर हालांकि खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी सदस्यों के अलावा स्टेडियम के कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा।

एपी आनन्द नमिता

नमिता