वनडे सीरीज: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला आज, भारत जीता तो लगेगा जीत का चौका

वनडे सीरीज: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला आज, भारत जीता तो लगेगा जीत का चौका

वनडे सीरीज: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला आज, भारत जीता तो लगेगा जीत का चौका
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: March 5, 2019 2:46 am IST

नागपुर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम को पहले मैच में 6 विकेट से मिली जीत के बाद टीम काफी उत्साह में हैं।

ये भी पढ़ें:मासूम बेटी ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां से बोली- पापा को कहां ले जा रहे हैं

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में अब तक 3 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें तीनों मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। भारत ने यहां पहला मैच 28 अक्टूबर 2009 को खेला था।यह मैच 99 रन से भारत जीता था। दूसरा मैच 30 अक्टूबर 2013 को खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 350 रन बनाए लेकिन भारत ने इस मैच को 6 विकेट से जीता था।और तीसरा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अक्टूबर 2017 को खेला गया। जसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज किया था।

हैदराबाद वनडे जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। और दूसरे वनडे में आज भारत जीत का चौका लगाने और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के मजबूत इरादे से उतरेगी।विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ चार वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच और खेलने हैं। जिसके चलते इस सीरीज में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


लेखक के बारे में