ओडिशा एफसी और चेन्नईयिन एफसी ने ड्रॉ खेला

Ads

ओडिशा एफसी और चेन्नईयिन एफसी ने ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 09:25 PM IST

भुवनेश्वर, एक मार्च (भाषा) कप्तान कार्लोस डेलगाडो के दूसरे हाफ में हेडर से किए गए गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे।

ओडिशा एफसी दो अंक के साथ तालिका में अभी नौवें स्थान पर है जबकि चेन्नईयिन एफसी एक अंक के साथ 11वें स्थान पर है।

ओडिशा के ‘सेवियर गामा को प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

चेन्नईयिन के लिए एलिसन्हो ने गोल किया।

भाषा नमिता मोना

मोना