ओडिशा एफसी, मोहन बागान सुपर जाइंट ने गोलरहित ड्रॉ खेला

Ads

ओडिशा एफसी, मोहन बागान सुपर जाइंट ने गोलरहित ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - February 24, 2024 / 09:39 PM IST,
    Updated On - February 24, 2024 / 09:39 PM IST

भुवनेश्वर, 24 फरवरी ( भाषा ) ओडिशा एफसी और मोहन बागान सुपर जाइंट ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में शनिवार को गोलरहित ड्रॉ खेला ।

मुंबई सिटी एफसी ने कल चेन्नइयिन एफसी को हराकर उनकी बराबरी कर ली थी । ऐसे में ओडिशा एफसी को आगे रहने के लिये बेहतर गोल औसत की जरूरत थी लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर सकी ।

दूसरी ओर मोहन बागान सुपर जाइंट का अपराजेय अभियान पांच मैचों का हो गया है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

ताजा खबर