PM Modi New Video Message / Image Source : X
नई दिल्ली : PM Modi New Video Message : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। अपने इस संदेश में पीएम मोदी ने लोगों से देर रात हुई मुलाकात और उनके साथ हुए संवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल देर रात आप सभी से मिलने का खास मौका मिला, जिसमें जनता की ओर से बेहद सकारात्मक और उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया वीडियो जारी करते हुए कहा की थैंक यू फ्रेंड्स। प्रधानमंत्री ने कहा कि देर रात मुलाकात के दौरान लोगों का जो समर्थन देखने को मिला, वह बेहद खास था। संवाद के दौरान जनता की ओर से जो सकारात्मक सुझाव आए हैं, वे बेहद महत्वपूर्ण हैं। पीएम मोदी ने लोगों से मिले इस सीधे फीडबैक और सुझावों की सराहना करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।
Modi ji making it a trend now. New video posted 🔥 pic.twitter.com/s9uo6dFtUo
— desi mojito (@desimojito) July 24, 2026
आपकों बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे पहले एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए बताया है कि, कैबिनेट की बैठक में 24 जुलाई यानी शनिवार को पेपर लीक मामले पर चर्चा की जाएगी। (PM Narenda Modi Video Message) अपने सन्देश में उन्होंने कई अहम बातें कही है। उन्होंने इस मामले को पीड़ादायक बताते हुए दावा किया है कि, उनकी सरकार ने इस दिशा में कई कठोर फैसले लिए हैं, कदम उठाये है। PM मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि, पेपर लीक मामूली विषय नहीं। 22 लाख छात्रों ने पेपर दिया। पिछले 2.5 महीने में कई कड़े कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि, इस मामले के गुनहगार जेल भेजे गए है।
VIDEO | PM Modi (@narendramodi) releases a video message on his X handle and says in the post, “More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet!”
Watch Video: pic.twitter.com/tOOlgBmlhj
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026