ओडिशा जगरनॉट्स ने राजस्थान वारियर्स को रोमांचक मैच में हराया

Ads

ओडिशा जगरनॉट्स ने राजस्थान वारियर्स को रोमांचक मैच में हराया

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 10:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

पुणे, 25 अगस्त (भाषा) नीलेश जाधव के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत ओडिशा जगरनॉट्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरूवार को यहां अल्टीमेट खो खो लीग में राजस्थान वारियर्स के खिलाफ 51-45 जीत दर्ज की।

जाधव ने 16 अंक जुटाये और छह खिलाड़ियों को आउट किया।

कप्तान दिनेश मोरे ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे ओडिशा की टीम लगातार चौथी जीत से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।

भाषा नमिता

नमिता