पुरानी दिल्ली 6 ने दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया

Ads

पुरानी दिल्ली 6 ने दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - August 22, 2024 / 10:22 AM IST,
    Updated On - August 22, 2024 / 10:22 AM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) पुरानी दिल्ली 6 ने लगातार दो मैच में हार के बाद वापसी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना खाता खोला।

बुधवार की रात को खेले गए मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने लक्ष्मण (41 रन देकर तीन विकेट) और आयुष सिंह ठाकुर (27 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन पर रोक दिया।

इसके बाद अर्पित राणा की 43 गेंदों में नाबाद 56 रन की पारी की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राणा के अलावा सनत सांगवान ने 25 और वंश बेदी ने 18 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए।

भाषा पंत

पंत