ओलंपिक जाने वाली भारतीय हॉकी टीमों को लगा कोरोना का टीका

Ads

ओलंपिक जाने वाली भारतीय हॉकी टीमों को लगा कोरोना का टीका

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल ( भाषा ) पी आर श्रीजेश समेत तोक्यो ओलंपिक जाने वाली भारतीय हॉकी टीमों को बेंगलुरू में कोरोना के टीके का पहला डोज लग गया ।

श्रीजेश ने ट्वीट किया ,‘‘ मुझे कोरोना के टीके का पहला डोज आज लग गया ।’’

उन्हें कोवीशील्ड वैक्सीन दिया गया ।

खिलाड़ी इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण में अभ्यास शिविर में हैं । तोक्यो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है ।

हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल समेत सात खिलाड़ी और दो सहयोगी स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे । उनमें कोई लक्षण नहीं पाये गए लेकिन उन्हें पृथकवास में रखा गया है।

भाषा मोना

मोना