टीम इंडिया की जर्सी में अब ओप्पो की जगह होगा इस फर्म का नाम, एग्रीमेंट में आज होगें हस्ताक्षर

टीम इंडिया की जर्सी में अब ओप्पो की जगह होगा इस फर्म का नाम, एग्रीमेंट में आज होगें हस्ताक्षर

टीम इंडिया की जर्सी में अब ओप्पो की जगह होगा इस फर्म का नाम, एग्रीमेंट में आज होगें हस्ताक्षर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: July 25, 2019 7:46 am IST

रायपुर। टीम इंडिया की जर्सी पर अब ओप्पो की जगह एक भारतीय कंपनी बायजू का नाम होगा। आगामी घरेलू सत्र से जर्सी पर नए ब्रांड नाम के साथ टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। बता दें कि ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपये में यह अधिकार खरीदा था। ओप्पो कंपनी बेंगलुरु की एजुकेशनल टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन ट्यूटोरियल फर्म बायजू के लिए यह जगह छोड़ रही है।

read more : राजनीतिक घमासान के बीच सीएम कमलनाथ का ट्वीट, विपक्ष से सरकार का सहयोग करने की अपेक्षा

घरेलू मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। ओप्पो कंपनी यह जगह खाली कर अपना अधिकार बायजू को देने वाली है। माना जा रहा है कि 2017 में खरीदा गया यह अधिकार उसे काफी खर्चीला लग रहा है। सूत्र ने कहा कि ओप्पो, बायजू और बीसीसीआई के बीच ‘त्रिपक्षीय एग्रीमेंट’ पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे।

read more : डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, पूर्व गृहमंत्री ने कहा- हम तो पहले कर रहे थे विधेयक का समर्थन

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस डील में बीसीसीआई को उतनी ही रकम मिलेगी, जितनी ओप्पो कंपनी दे रही थी। इसमें उसे कोई घाटा नहीं होने वाला है। ये डील 31 मार्च 2022 तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि बायजू की स्थापना केरल के उद्यमी बायजू रविंद्रन ने की है, जिसकी वर्तमान में कीमत 38 हजार करोड़ रुपए की है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com