ओलंपिक के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़ी थी ओसाका

Ads

ओलंपिक के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़ी थी ओसाका

  •  
  • Publish Date - August 17, 2021 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मेसन, 17 अगस्त ( एपी ) मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से नाम वापिस लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में टेनिस स्टार नाओमी ओसाका आंसुओं पर काबू नहीं रख सकी ।

सिनसिनाटी ओपन से पहले कांफ्रेंस में एक स्थानीय रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि शोहरत और मीडिया से संबंधों में संतुलन कैसे बनाती हैं, इस पर ओसाका ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि कैसे संतुलन बनाया जाये । मैं कोशिश कर रही हूं जैसे कि आप लोग कर रहे हैं ।’’

इसके बाद एक पत्रकार ने उनसे टेनिस से जुड़े सवाल पूछे तो उनके आंसू बहने लगे । चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन यह जापानी खिलाड़ी कुछ देर के लिये कमरे से बाहर भी गई और फिर आकर पूरी कांफ्रेंस खत्म की ।

एपी मोना

मोना