चेन्नई, 23 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में सोमवार को यहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान को क्षेत्ररक्षण करने का न्योता दिया।
पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद नवाज की जगह शादाब खान की वापसी हुई है।
अफगानिस्तान ने फजलहक फारूकी की जगह स्पिन गेंदबाज नूर अहमद को अंतिम एकादश में मौका दिया है।
भाषा आनन्द
आनन्द