पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लिया : सूत्र
पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लिया : सूत्र
लाहौर, नौ फरवरी (भाषा) पाकिस्तान सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापिस ले लिया है । सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसके लिये तैयार किया ।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है।
सूत्र ने बताया ,‘‘ प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है ।’’
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले एक बयान जारी करके खेल के भले के लिये पाकिस्तान से यह मैच खेलने का अनुरोध किया था । इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलने जा रहा है ।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जायेगा ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


