Pakistan Hockey Team Video/Image Source: Social Media
Pakistan Hockey Team Video: पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के खिलाफ जमकर निशाना साधा। बट ने कहा कि टीम को इस दौरे में न केवल रहने की उचित व्यवस्था नहीं मिली बल्कि खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन धोने और रसोई साफ करने जैसे काम करने पड़े।
PM “takes notice” after outrage — but where was the system when players needed basic dignity at the airport? Respect for athletes shouldn’t depend on headlines. #Accountability #PakistanHockey #SportsGovernance #Pakistan pic.twitter.com/neFdqIahh5
— Zoya (@zoyaakhtar553) February 18, 2026
Pakistan Hockey Team Video: बट ने बुधवार को लाहौर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में बताया कि टीम को सिडनी हवाई अड्डे पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, टीम जब होटल पहुंची तो पता चला कि किसी तरह का अग्रिम भुगतान नहीं होने के कारण उनकी बुकिंग नहीं हुई थी। इससे खिलाड़ी सड़कों पर भटकते रहे और होटल में इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम फेडरेशन के मौजूदा प्रबंधन के साथ खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले रसोई और बर्तन धोने पड़ते हैं, तो आप हमसे अच्छे परिणाम की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
पाकिस्तान हॉकी टीम के कैप्टन इमाद बट ने लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा: “ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान, सिडनी एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद, हमें 13 घंटे तक ऐसे छोड़ दिया गया जैसे कोई हमें अकेला छोड़ दे। मैंने और दूसरे खिलाड़ियों ने वीडियो रिकॉर्ड किए और शेयर किए। हमें… pic.twitter.com/HGAH6p4v0h
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) February 18, 2026
Pakistan Hockey Team Video: बट ने मौजूदा मैनेजमेंट के बजाय विदेशी कोच की भी मांग की है। पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में टीम के होटल ठहरने के लिए पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये दिए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पाकिस्तान ने एफआईएच प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ मैच खेले लेकिन सभी मैच हार गए। बट ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की मेहनत और तैयारी के बावजूद प्रशासनिक विफलताओं ने टीम के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाला।
But faisal from oman was saying pak govt gonna fund them if they boycott india why pak govt not funding hockey team 🤣🤣#PakVsInd pic.twitter.com/PijR8qSZL9
— SOURAV (@HereToTroll72) February 18, 2026