जय शाह के बयान से बौखलाया ये देश, अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से नाम वापस लेने की दी धमकी

Ads

Pakistan may withdraw from ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार को अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दी।

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 10:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

Pakistan may pull out of One Day World Cup

कराची। Pakistan may withdraw from ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार को अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने की धमकी दी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) के कार्यकारी बोर्ड के फैसले के अनुसार, पाकिस्तान को अगले साल एशिया कप की मेजबानी करनी है। संयोग से शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं।

TRAI Customer Base: Jio की बादशाहत बरकरार! BSNL को पछाड़ कर इस मामले में नंबर वन… देखें क्या है खास

आईसीसी और एसीसी को होगा नुकसान

Pakistan may withdraw from ODI World Cup: शाह ने मुंबई में मंगलवार को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि भारत एशिया कप तटस्थ स्थल पर खेलेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया कि शाह के बयान के बाद वह भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने पर विचार कर रहे हैं। पीसीबी के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,‘‘ पीसीबी अब कड़ा फैसला लेने के लिए तैयार है क्योंकि वह यह भी जानता है कि अगर इन बड़ी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान भारत से नहीं खेलता है तो आईसीसी और एसीसी को नुकसान होगा।’’

Bigg Boss 16: अंडरगारमेंट को लेकर इस कंटेस्टेंट का उड़ा मजाक, शर्म से पानी-पानी हुए अभिनेता

पीसीबी ने प्रतिक्रिया देने से किया इंकार

Pakistan may withdraw from ODI World Cup: भारत वैश्विक या महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान से खेलता रहा है लेकिन उसने 2008 में एशिया कप के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। पाकिस्तान की टीम आखिरी बार 2012 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आई थी। पीसीबी से जब संपर्क किया गया तो उसने शाह के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘ अभी हमें कुछ नहीं कहना है लेकिन हम परिस्थितियों पर गौर करेंगे और अगले महीने मेलबर्न में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक जैसे उचित मंच पर यह मसला उठाएंगे।’’

Father Gave Surprise to Daughter: पिता ने दिया ऐसा सरप्राइज़ कि खुशी से झूम उठी बेटी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Pakistan may withdraw from ODI World Cup: हालांकि पता चला है कि पीसीबी अध्यक्ष राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शाह के बयान से काफी खफा है और उन्होंने कुछ कड़े फैसले लेने का निर्णय किया है। पीसीबी सूत्रों ने कहा रमीज राजा एसीसी को इस मसले पर कड़ा पत्र भेजेंगे और शाह के बयान पर चर्चा करने के लिए अगले महीने मेलबर्न में एसीसी की आपात बैठक बुलाने की मांग करेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘एक विकल्प जिस पर विचार किया जा रहा है वह एसीसी से बाहर होना है क्योंकि जब एसीसी अध्यक्ष इस तरह का बयान देता है तो पाकिस्तान का उस संस्था में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।’’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें