T20 World Cup 2026 PAK vs SL/Image Credit: IBC24.in
T20 World Cup 2026 PAK vs SL: नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले के बीच न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका की टीम को 147 रन पर रोकना था, (T20 World Cup 2026 PAK vs SL) लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा कर नहीं पाए। जैसे ही मेजबान श्रीलंका ने 147 रन का आंकड़ा पार किया, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई और पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया।
T20 World Cup 2026 PAK vs SL: श्रीलंका ने 16वें ओवर में रत्नानायके की अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई है बल्कि अब दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी भारत में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाता।
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान और फखर जमां के बीच 176 रन की (T20 World Cup 2026 PAK vs SL) रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 जबकि फखर जमां ने 42 गेंद में 84 रन की पारी खेली।
T20 World Cup 2026 PAK vs SL: प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 3 मैच में केवल एक मुकाबला जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट (T20 World Cup 2026 PAK vs SL) चढ़ गया था। 3 मैच में उसके 3 अंक थे और अब ग्रुप 2 की दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल गई है। ग्रुप 2 की सेमीफाइनलिस्ट टीम इंग्लैंड बनी थी, जिसने अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर फिनिश किया था।
इन्हे भी पढ़ें:-