तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का दौरा करेगा पाकिस्तान

Ads

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का दौरा करेगा पाकिस्तान

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 09:17 PM IST

कराची, 20 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिये अगले महीने बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि मैच 11, 13 और 15 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम पर खेले जायेंगे ।

पाकिस्तानी टीम ने जुलाई 2025 में टी20 श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का दौरा किया था जिसमें उसे पराजय मिली थी ।

पाकिस्तान को इस साल दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये भी बांग्लादेश दौरा करना है । ये टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द