Chhattisgarh Deputy Collector Post || Image- CG DPR File
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक पदों में भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। (Chhattisgarh Deputy Collector Post) इस निर्णय के साथ ही प्रदेश के कनिष्ठ प्रशासनिक अफसरों की पुरानी और लम्बी मांग भी पूरी हो गई है।
दरअसल सरकार ने साफ़ कर दिया है कि, डिप्टी कलेक्टरों की भर्ती 50 प्रतिशत सीधे तरीके से जबकि शेष 50 फ़ीसदी प्रमोशन के आधार पर भरे जायेंगे। इसका सीधा फायदा प्रदेश के तहसीलदारों को मिलेगा। सरकार ने इस फैसले का राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है।
गौरतलब है कि, पूर्व में यह अनुपात 60:40 का था यानी प्रमोशन से 60 प्रतिशत जबकि शेष 40 फ़ीसदी की भर्ती सीधे परीक्षा के माध्यम से भरा जाता था। (Chhattisgarh Deputy Collector Post) लेकिन सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए अनुपात 40:60 कर दिया था। सरकार के इस फैसले का कनिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने विरोध भी किया था। हालांकि नए फैसले से अब तहसीलदारों के पास डिप्टी कलेक्टर बनने के ज्यादा मौके होंगे।
Chhattisgarh Deputy Collector Post by satya sahu