पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर आउट
पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर आउट
अहमदाबाद, 14 अक्टूबर ( भाषा ) भारत के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के बहुचर्चित मैच में पाकिस्तान की टीम 42 . 5 ओवर में 191 रन पर आउट हो गई ।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया । पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही लेकिन बीच के ओवरों में उसके विकेट लगातार गिरते रहे । उसके लिये कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाये ।
भारत के लिये जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या , रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट लिये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


