सूरज चंद ने पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में मिस्र के हसन मेनशावी को हराया

सूरज चंद ने पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में मिस्र के हसन मेनशावी को हराया

सूरज चंद ने पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में मिस्र के हसन मेनशावी को हराया
Modified Date: August 11, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: August 11, 2026 7:00 pm IST

कोलकाता, 11 अगस्त (भाषा) चौथी वरीयता प्राप्त सूरज कुमार चंद ने मंगलवार को यहां एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र के हसन मेनशावी को हराकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।

पिछले सप्ताह एफआईएसयू विश्व विश्वविद्यालय स्क्वाश चैंपियनशिप में पुरुष एकल खिताब जीतने वाले सूरज ने 73 मिनट चले मुकाबले में मेनशावी को 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से हराया।

संधेश पलानीवेल रविकुमार ने छठी वरीयता प्राप्त अयान वजीराल्ली के खिलाफ शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-11, 10-12, 11-5, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज की और पुरुष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना ने वसुंधरा नांगरे को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में