पंकज आडवाणी खिताबी दौर में पहुंचे

पंकज आडवाणी खिताबी दौर में पहुंचे

पंकज आडवाणी खिताबी दौर में पहुंचे
Modified Date: March 30, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: March 30, 2026 9:03 pm IST

लुधियाना, 30 मार्च (भाषा) मशहूर क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपनी पहली पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां सेमीफाइनल में बड़ी जीत के साथ पुरुषों के 9-बॉल पूल खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

पीएसपीबी के इस खिलाड़ी ने कर्नाटक के कुशल चंद्रशेखर को 11-5 से हराया। कुशल तीन साल पहले हुए पिछले चरण में पांचवें स्थान पर रहे थे।

अब मंगलवार को होने वाले फाइनल में 40 साल के आडवाणी का सामना चंडीगढ़ के नितिन शर्मा से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में एस श्रीकृष्णा को 11-10 से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में