पंत और अय्यर के अर्धशतक से भारत के चार विकेट पर 226 रन

पंत और अय्यर के अर्धशतक से भारत के चार विकेट पर 226 रन

पंत और अय्यर के अर्धशतक से भारत के चार विकेट पर 226 रन
Modified Date: December 23, 2022 / 02:02 pm IST
Published Date: December 23, 2022 2:02 pm IST

मीरपुर, 23 दिसंबर ( भाषा ) ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक चार विकेट पर 226 रन बना लिये ।

पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाये और लंच के बाद विराट कोहली ( 24 ) को आउट करके तसकीन अहमद ने भारत को एक और झटका दिया ।

इसके बाद पंत ( नाबाद 86) और अय्यर (नाबाद 58 ) ने संभलकर खेलते हुए पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 132 रन जोड़ लिये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में