पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना जांच में पॉजिटिव

पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना जांच में पॉजिटिव

पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना जांच में पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 8, 2020 9:01 am IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर ( भाषा ) पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और घर पर पृथकवास में हैं ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

गजेंदर पैरा एथलीड सिमरन के कोच और पति हैं जो जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अभ्यास कर रही है ।

साइ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अभ्यास कर रही पैरा एथलीट सिमरन के कोच और पति गजेंदर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।’’

सिमरन की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।

विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ उनके भीतर लक्षण नहीं पाये गए हैं और उनकी हालत स्थिर है।’’

दोनों घर पर पृथकवास में हैं ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में