बायर्न म्युनिख से ड्रॉ के बाद पेरिस सेंट जर्मेन चैम्पियंस लीग फाइनल में
बायर्न म्युनिख से ड्रॉ के बाद पेरिस सेंट जर्मेन चैम्पियंस लीग फाइनल में
म्युनिख, सात मई (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन ने बायर्न म्युनिख से 1 . 1 से ड्रॉ खेलकर चैम्पियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में उस्मान डेम्बेले ने तीसरे ही मिनट में गोल दाग दिया । हैरी केन ने स्टॉपेज टाइम में म्युनिख के लिये गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । इसके साथ ही उनकी टीम का एक ही सत्र में बुंडेस्लिगा, जर्मन कप और चैम्पियंस लीग जीतने का सपना टूट गया ।
गत चैम्पियन पीएसजी ने औसत के आधार पर 6 . 5 से जीत दर्ज की । उसने पेरिस में पिछले सप्ताह पहले चरण का मुकाबला 5 . 4 से जीता था ।
अब उसका सामना 30 मई को हंगरी के बुडापेस्ट में आर्सनल से होगा जिसने एटलेटिको मैड्रिड को 1 . 0 से हराया और 2 . 1 से जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया ।
लगातार दो साल खिताब जीतने वाली रीयाल मैड्रिड आखिरी टीम थी जिसने 2016 से 2018 तक खिताब की हैट्रिक लगाई थी ।
एपी मोना
मोना

Facebook


