पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज़ हीट रेस में आठवें स्थान पर रही

पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज़ हीट रेस में आठवें स्थान पर रही

पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज़ हीट रेस में आठवें स्थान पर रही
Modified Date: August 4, 2024 / 02:57 pm IST
Published Date: August 4, 2024 2:57 pm IST

पेरिस, चार अगस्त (भाषा) भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पारुल चौधरी पेरिस ओलंपिक खेलों में रविवार को यहां महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में हीट रेस में आठवें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

ओलंपिक से पहले अमेरिका में पेरिस की अनुकूल परिस्थितियों में अभ्यास करने वाली 29 वर्षीय पारुल ने नौ मिनट 23.39 सेकेंड में दूरी तय की, जो उनके इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह हालांकि अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड नौ मिनट 15.31 सेकंड से काफी पीछे रही जो उन्होंने 2023 में विश्व चैंपियनशिप में बनाया था।

तीन हीट रेस में से प्रत्येक में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाले एथलीट फाइनल में प्रवेश करते हैं।

पारुल की हीट रेस में युगांडा की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पेरुथ चेमुताई ने 9:10.51 के साथ पहले नंबर पर रही। कीनिया की फेथ चेरोटिच (9:10.57) और जर्मनी के गेसा फेलिसिटास क्रूस (9:10.68) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

पारुल का इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक खेलों में अभियान भी समाप्त हो गया। वह और अंकिता ध्यानी महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थी।

भाषा पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में