नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) पटना पाइरेट्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र के कड़े मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-33 से हराया।
अर्जुन देसवाल और सुधाकर एम ने अपनी-अपनी टीम के लिए सुपर 10 (10 या इससे अधिक अंक) बनाया लेकिन पटना पाइरेट्स ने धैर्य बरकरार रखते हुए अपने अजेय क्रम को छह मैच तक पहुंचाया।
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पहले ही प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
भाषा सुधीर
सुधीर