New Aadhaar App: करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना नया Aadhaar App! डाउनलोड आंकड़ा पार हुआ 4 करोड़, अब घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे

Ads

New Aadhaar App: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि नए आधार ऐप को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह आंकड़ा ऐप की बढ़ती लोकप्रियता और डिजिटल आधार सेवाओं के प्रति लोगों की रुची को दर्शाता है।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 04:55 PM IST

(New Aadhaar App/ Image Credit: X.com)

HIGHLIGHTS
  • नए Aadhaar App के डाउनलोड 4 करोड़ के पार।
  • फेस ID से आसान होगा आधार वेरिफिकेशन।
  • बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक की सुविधा उपलब्ध।

नई दिल्ली: New Aadhaar App: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नए Aadhaar App के डाउनलोड (New Aadhaar App) की संख्या 4 करोड़ यानी 40 मिलियन के पार पहुंच गई है। इस आंकड़े से पता चलता है कि लोग डिजिटल आधार सेवाओं को तेजी से अपना रहे हैं। इस साल लॉन्च किया गया नया ऐप पुराने mAadhaar ऐप की जगह लाया गया है। जिससे यूर्ज को स्मार्टफोन के जरिए आधार से जुड़ी कई सुविधाएं मिल रही हैं।

फेस ID से होगी पहचान आसान

नए Aadhaar App में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा (New Aadhaar App) दी गई है। इसकी मदद से यूजर बिना आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी दिखाए अपनी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं। यह फीचर डिजिटल वेरिफिकेशन को आसान बनाता है और कई सेवाओं के लिए आधार की कॉपी रखने की जरूरत को कम करता है।

बायोमेट्रिक डेटा पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

ऐप में वन-टैप बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा उपलब्ध है। यूजर अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे बायोमेट्रिक डेटा को जरूरत के अनुसार लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इससे आधार डेटा की सुरक्षा बढ़ती है और यूजर को अपने निजी डेटा पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है।

QR कोड से सुरक्षित आधार शेयरिंग

नए ऐप में QR कोड के जरिए आधार जानकारी साझा करने का विकल्प (New Aadhaar App) भी दिया गया है। इसके माध्यम से यूजर अपनी पूरी आधार कॉपी देने के बजाय जरूरत के अनुसार सीमित जानकारी डिजिटल तरीके से शेयर कर सकते हैं। इससे डेटा शेयरिंग अधिक सुरक्षित और आसान हो जाती है।

e-Aadhaar डाउनलोड और जानकारी अपडेट की सुविधा

यूजर अब Aadhaar App से सीधे अपना e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में मोबाइल नंबर, पता और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में जैसे नया मोबाइल नंबर लिंक करना हो तो यूजर को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ सकता है।

एक फोन में कई आधार प्रोफाइल जोड़ने का विकल्प

नया Aadhaar App एक स्मार्टफोन में अधिकतम 5 आधार प्रोफाइल जोड़ने (New Aadhaar App) और उन्हें मैनेज करने की सुविधा देता है। यह फीचर उन परिवारों के लिए उपयोगी है जहां एक ही मोबाइल से कई सदस्यों की आधार सेवाओं को संभाला जाता है।

मुफ्त डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा जारी

UIDAI ने आधार डॉक्यूमेंट अपडेट की मुफ्त ऑनलाइन सुविधा को 14 जून 2027 तक बढ़ा दिया है। इसके तहत यूजर आधार पोर्टल के माध्यम से पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। साथ ही आधार ऐप पर ईमेल अपडेट के लिए लगने वाला 75 रुपये का शुल्क भी 31 दिसंबर 2026 तक माफ किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

नए Aadhaar App को कितने लोगों ने डाउनलोड किया है?

नए Aadhaar App के डाउनलोड की संख्या 4 करोड़ यानी 40 मिलियन से ज्यादा पहुंच गई है।

नए Aadhaar App में कौन-कौन सी खास सुविधाएं मिलती हैं?

ऐप में फेस ID ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक, QR कोड से आधार शेयरिंग, e-Aadhaar डाउनलोड और प्रोफाइल मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

क्या Aadhaar App से बायोमेट्रिक लॉक किया जा सकता है?

हां, यूजर ऐप के जरिए अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और अन्य बायोमेट्रिक डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।

क्या एक मोबाइल में कई आधार प्रोफाइल जोड़ी जा सकती हैं?

हां, नए Aadhaar App में एक डिवाइस पर अधिकतम 5 आधार प्रोफाइल जोड़ने और मैनेज करने की सुविधा दी गई है।