पीकेएल फाइनल में पटना पाइरेट्स की भिड़ंत दबंग दिल्ली से

पीकेएल फाइनल में पटना पाइरेट्स की भिड़ंत दबंग दिल्ली से

पीकेएल फाइनल में पटना पाइरेट्स की भिड़ंत दबंग दिल्ली से
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 23, 2022 10:37 pm IST

बेंगलुरू, 23 फरवरी (भाषा) तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने बुधवार को यहां यूपी योद्धा को हराकर प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के फाइनल में जगह बनाई जबकि दबंग दिल्ली केसी की टीम बेंगलुरू बुल्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही।

स्टार डिफेंडर मोहम्मदरेजा शादलोई के शानदार प्रदर्शन से पाइरेट्स ने पहले सेमीफाइनल में यूपी योद्धा को 38-27 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली ने बुल्स की टीम को 40-35 से शिकस्त दी।

शादलोई और सुनील ने पटना की टीम के लिए हाई फाइव (पांच अंक) बनाए जबकि रेडर सचिन ने सात और गुमान सिंह ने आठ अंक हासिल करके यूपी योद्धा की राह मुश्किल की।

यूपी योद्धा को स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने निराश किया जो पूरे मुकाबले में सिर्फ चार अंक बना सके।

यूपी योद्धा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्थानापन्न खिलाड़ी श्रीकांत जाधव ने किया जिन्होंने सुपर टेकल पर दो अंक सहित कुल 10 अंक जुटाए।

फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में