पीकेएल: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 39-25 से धोया

Ads

पीकेएल: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 39-25 से धोया

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 09:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

बेंगलुरू, 18 अक्टूबर (भाषा) अर्जुन देसवाल और वी अजीत के शानदार खेल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में मंगलवार को यहां बंगाल वॉरियर्स को 39-24 के बड़े अंतर से हराया।

अर्जुन ने एक बार फिर सुपर टेन (10 या अधिक अंक) बनाया जिससे जयपुर की यह पांच मैचों में चौथी जीत है।

टीम के लिए वी.अजीत कुमार, अंकुश और भवानी राजपुत ने पांच-पांच अंक बटोरे।

बंगाल वॉरियर्स के लिए श्रीकांत जाधव ने सबसे ज्यादा छह अंक बनाये।

भाषा आनन्द पंत

पंत