बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 में खेल रूका

Ads

बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 में खेल रूका

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 12:15 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 12:15 AM IST

चेस्टर ली स्ट्रीट, एक जुलाई (भाषा) बारिश के कारण भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में बुधवार को इंग्लैंड की पारी की शुरूआत में विलंब हुआ ।

इंग्लैंड को जीत के लिये 190 रन बनाने हैं । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे ।

भारत के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 और अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाये । शिवम दुबे 21 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे ।

इंग्लैंड के लिये साकिब महमूद ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना