Players Dies in Plane Crash: टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे चार खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत, रद्द कर दी गई प्रतियोगिता, खेल जगत में शोक की लहर

Ads

Players Dies in Plane Crash: टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे चार खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत, रद्द कर दी गई प्रतियोगिता, खेल जगत में शोक की लहर

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 03:05 PM IST

Players Dies in Plane Crash: टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे चार खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत, रद्द कर दी गई प्रतियोगिता, खेल जगत में शोक की लहर / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छोटा विमान पेड़ से टकराया, 5 लोगों की मौत
  • हादसे में 4 पिकलबॉल खिलाड़ियों की गई जान
  • खराब मौसम और रात का समय हादसे की वजह माना जा रहा

टेक्सास: Players Dies in Plane Crash खेल जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल विम्बरली में गुरुवार देर रात हुए एक विमान हादसे में पायलट सहित 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक छोटा सेसना 421C विमान खिलाड़ियों को लेकर न्यू ब्रौनफेल्स नेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था और इसी दौरान विमान हवा में पेंड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विमान हादसे में 4 खिलाड़ियों की मौत

Players Dies in Plane Crash मिली जानकारी के अनुसार न्यू ब्रौनफेल्स में ‘क्रैंकी पिकल’ में पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के बाद चार खिलाड़ी विमान में सवार होकर न्यू ब्रौनफेल्स नेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। रात 11 बजे विमान जंगल के रास्ते से गुजर रहा था कि पेंड़ से टक्कर हो गई, जिसके बाद विमान ने नियंत्रण खो दिया और क्रैश हो गया। इस घटना के आयोजकों ने प्रतियोगिता रद्द कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि दुर्घटना से ठीक पहले विमान अनियंत्रित तरीके से आगे बढ़ रहा था और अचानक रडार से गायब हो गया। एक अन्य पायलट ने भी विमान के गिरने से पहले उससे संकट का संकेत (distress signal) मिलने की बात कही है।

पिकलबॉल क्लब ने दी श्रद्धांजलि

अमरिलो पिकलबॉल क्लब के अध्यक्ष डैन डायर ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी बताया जो खेल के प्रति बहुत जुनूनी थे। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय क्षेत्र में बादल छाए हुए थे और बाद में गरज के साथ बारिश की भी खबर मिली थी। फिलहाल संघीय एजेंसियां इस क्रैश के कारणों की गहन जांच कर रही हैं। यह घटना और भी भावुक कर देने वाली है क्योंकि उसी टूर्नामेंट के लिए अमरिलो से निकला एक दूसरा विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया था।

ये भी पढ़ें

टेक्सास विमान हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस विमान हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 खिलाड़ी और 1 पायलट शामिल थे।

टेक्सास विमान हादसा कैसे हुआ?

बताया जा रहा है कि विमान हवा में पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।

हादसे के समय विमान कहां जा रहा था?

विमान न्यू ब्रौनफेल्स नेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था।

क्या खराब मौसम टेक्सास विमान हादसे की वजह था?

हादसे के समय इलाके में बादल और बारिश की स्थिति थी, इसलिए खराब मौसम को एक संभावित कारण माना जा रहा है।

टेक्सास विमान हादसे के बाद क्या कार्रवाई हुई?

इस घटना के बाद संबंधित टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया और संघीय एजेंसियां हादसे की जांच कर रही हैं।